scorecardresearch
Sunday, 29 September, 2024
होमदेशबुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Text Size:

बुलंदशहर, सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से एक फरार था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात एक फरार अपराधी रेहान कुरेशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसके खिलाफ हत्या, लूट तथा हमले के 11 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी सुहेल भागने में कामयाब हो गया था लेकिन उसे भी बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बुधवार रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा से जा रहे एक व्यापारी से लूट की फिराक में थे।

इस दौरान रिक्शा पलट जाने से कारोबारी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमों ने दोनों लुटेरों को घेर लिया जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments